आपको टेलीविज़न लाइसेंस की जरूरत क्यों है
यूनाइटेड किंगडम, चैनल द्वीप समूह या इस्ले ऑफ मैन में रहते हुए, आपको टेलीविज़न पर दिखाए जा रहे कार्यक्रमों (लाइव विदेशी सेटेलाइट सेवाओं सहित) को देखने या रिकॉर्ड करने के लिए किसी टेलीविज़न लाइसेंस द्वारा होना चाहिए।
टेलीविज़न लाइसेंस की लागत कलर टेलीविजन के लिए £145.50 है या ब्लेक एन्ड वाईटत टेलीविज़न के लिए £49.00 है।
और अधिक जानें:
टेलीविज़न लाइसेंस आपको निम्नलिखित उपकरणों पर टेलीविज़न कार्यक्रम देखने या रिकॉर्ड करने के लिए कवर करता है:
आपको प्रत्येक परिवार के लिए केवल एक टेलीविज़न लाइसेंस की जरूर होती है, चाहे आप ऊपर सूचीबद्ध उपकरणों में से एक से अधिक का उपयोग करते हों।
यह जानना जरूरी है कि अगर आप किसी टेलीविज़न लाइसेंस द्वारा कवर नहीं होते तो ऊपर सूचीबद्ध किसी भी उपकरण पर टेलीविज़न देखना या रिकॉर्ड करना कानून के विरुद्ध है। अगर आपको लाइसेंस की आवश्यकता है तो इसे तुरन्त खरीद लें जिससे आपके विरुद्ध मुकदमे का जोखिम न रहे। कानून भंग करने का अधिकतम जुर्माना £1,000 तक है (जर्सी में अधिकतम जुर्माना £500 है, गुएर्नसे में यह £2,000 है)।
आपके टेलीविज़न लाइसेंस के लिए पैसा भरने का सबसे आसान तरीका डायरेक्ट डेबिट से है। आप £145.50 के पूरे शुल्क का एक बार में या लागत को मासिक या तिमाही पेमेन्ट (तिमाही पेमेन्ट के लिए £5 वार्षिक प्रीमियम है) में अदा करने का निर्णय कर सकते हैं। अब बस ऑनलाइन रूप से या अपने बैंक में डायरेक्ट डेबिट स्थापित करें। इसके बाद पेमेन्ट आपके खाते से अपनेआप ले लिए जाएंगे। आपके टेलीविज़न लाइसेंस का प्रति वर्ष अपनेआप नवीकरण भी किया जाएगा। अगर आप अपना मकान बदल लेते हैं तो आपको उस स्थिति में बस हमें अपना नया पता बताने की ज़रूरत है, और हम अपने रिकॉर्डों को तुरन्त अपडेट कर देंगे।
अपने उपलब्ध बैंक संबंधी ब्यौरों के साथ अब डायरेक्ट डेबिट ऑनलाइन स्थापित करें।
आपके लाइसेंस के लिए पेमेन्ट करने का सबसे तेज़ तरीका ऑनलाइन डेबिट या क्रेडिट कार्ड द्वारा है। इसके बाद, आप अपने लाइसेंस का ऑनलाइन प्रबन्धन भी कर सकते हैं। आप अपना टेलीविज़न लाइसेंस और अन्य महत्वपूर्ण सन्देश हमसे ईमेल द्वारा प्राप्त करने का भी फैसला कर सकते हैं। आपको बस यह सुनिश्चित करना है कि आपका ईमेल पता केवल अंग्रेज़ी भाषा के अक्षरों में हो।
मेस्ट्रो, डेल्टा, वीज़ा या मास्टरकार्ड जैसे डेबिट या क्रेडिट कार्ड द्वारा अब ऑनलाइन पेमेन्ट करें। कृपया अंग्रेज़ी में पेमेन्ट फॉर्म भरने के लिए तैयार रहें। या आप अपने उपलब्ध बैंक खाता ब्यौरे की माहीती के साथ 0300 790 6044 पर फोन कर सकते हैं।
आपके लाइसेंस की लागत को बांटने का एक अन्य तरीका हमारी पेमेन्ट कार्ड योजना है। आप साप्ताहिक या मासिक रूप से, प्रति सप्ताह £5.60 जैसी छोटी रकम से पेमेन्ट करने का निर्णय कर सकते हैं।
0300 555 0286 पर फोन करके अब अपने पेमेन्ट कार्ड के लिए आवेदन करें। अगर आप किसी व्यक्ति से आपकी अपनी भाषा में बात करना चाहते हैं तो जब हमारा सलाहकार आपके फोन का जवाब दे, तब उसे इसके लिए कहें।
अगर आप पसन्द करते हैं तो आप चेक या पोस्टल ऑर्डर द्वारा £145.50 की पूरी फीस का पेमेन्ट कर सकते हैं। आपका चेक या पोस्टल ऑर्डर 'टेलीविज़न लाइसेंसिंग' („TV Licensing”) को देय होना चाहिए। यह जाँचना याद रखें कि शब्दों और संख्याओं में लिखी गई रकम मेल खाती हो। आपको आज की तारीख का उपयोग करना होगा (बाद की तारीख का नहीं)।
अगर आप चेक द्वारा पेमेन्ट करने का निर्णय करते हैं तो कृपया सुनिश्चित करें कि आप:
इसके बाद अपना चेक या पोस्टल ऑर्डर निम्नलिखित को डाक से भेजें: TV Licensing, Bristol BS98 1TL. कृपया नकदी न भेजें।
अगर आपके पास पहले से कोई टेलीविज़न लाइसेंस है तो आप टेलीविज़न लाइसेंसिंग बचत कार्ड से अपने अगले लाइसेंस के लिए बचत कर सकते हैं। आप बस £2 के न्यूनतम पेमेन्ट से, जब कभी भी आप चाहें, बचतें जमा करा सकते हैं। आपको बस इस कार्ड को किसी पेप्वाइंट केन्द्र में ले जाने और नकदी या डेबिट कार्ड द्वारा अपनी बचतों में वृद्धि करने की आवश्यकता होगी। अगर आपने अपने लाइसेंस के नवीकरण की आवश्यकता के समय पहले ही पूरी फीस की बचत कर ली है तो आप डाक से अपनेआप नया लाइसेंस प्राप्त करेंगे।
आपके टेलीविज़न लाइसेंसिंग बचत कार्ड के लिए आवेदन करना मुफ्त है और इसके उपयोग पर कोई प्रभार नहीं है। 0300 555 0281 पर कॉल करके अभी आवेदन करें। अगर आप किसी व्यक्ति से आपकी अपनी भाषा में बात करना चाहते हैं तो जब हमारा सलाहकार आपके फोन का जवाब दे, तब उसे इसके लिए कहें।
कृपया ध्यान दें - आपके पास वर्तमान में कोई वैध टेलीविज़न लाइसेंस अवश्य होना चाहिए।
आप किसी भी पेप्वाइंट केन्द्र पर नकदी या डेबिट कार्ड द्वारा अपना टेलीविज़न लाइसेंस खरीद सकते हैं या इसका नवीकरण कर सकते हैं। पूरे यू.के. में 23,000 केन्द्र हैं। ये प्राय: न्यूजएजेंटों, सुविधा स्टोरों, सुपरमार्केटों और पेट्रोल स्टेशनों में उपलब्ध हैं। ये देर तक, सप्ताह में सातों दिन खुले रहते हैं। आपको बस कैशियर को अपना नाम और पता बताने की ज़रूरत है और बाकी का काम वह खुद कर लेगा।
अगर आपके पास टेलीविज़न लाइसेंसिंग पेमेन्ट कार्ड है तो आप इससे भी पेमेन्ट कर सकते हैं या आप अपने टेलीविज़न लाइसेंसिंग बचत कार्ड पर बचतें जमा करा सकते हैं।
अपने नज़दीकी पेप्वाइंट केन्द्र का पता लगाएं या अपने पोस्टकोड के साथ 0300 790 6137 पर फोन करें। कृपया ध्यान दें कि यह अंग्रेज़ी में स्वचालित सेवा है।
चैनल द्वीपसमूह में कोई पेप्वाइंट केन्द्र नहीं हैं; फिर भी आप अपने स्थानीय डाक घर में पेमेन्ट कर सकते हैं।
आप अपने बैंक या बिल्डिंग सोसायटी से इलेक्ट्रॉनिक अन्तरण (बीएसीएस) के साथ अपने टेलीविज़न लाइसेंस का पूरी तरह, तेज़ी से और सुरक्षित रूप से भी पेमेन्ट कर सकते हैं। अपने बैंक को इसके लिए बस निम्नलिखित खाता ब्यौरा प्रदान करें
टेलीविज़न लाइसेंसिंगः
इसके बाद आपका टेलीविज़न लाइसेंस आपको भेजा जाएगा।
Jअगर आपके पास पहले से टेलीविज़न लाइसेंस है तो फोन करते समय अपना टेलीविज़न लाइसेंस नंबर अपने पास रखें।
अगर आप मकान बदल रहे हैं या अगर आपके बारे में हमारे पास उपलब्ध आपका कोई ब्यौरा बदल गया है तो कृपया हमें www.tvlicensing.co.uk/update पर तुरन्त सूचित करें।
अगर आप टेलीविज़न पर दिखाए जा रहे कार्यक्रम टेलीविज़न, कम्प्यूटर, मोबाइल फोन, गेम्स कन्सोल, डिज़िटल बॉक्स, डीवीडी/वीएचएस रिकॉर्डर या किसी अन्य उपकरण पर नहीं देखते या इन्हें रिकॉर्ड नहीं करते तो कृपया www.tvlicensing.co.uk/NoTV पर जाकर या 0300 790 6044 पर फोन करके हमें सूचित करें। हम जल्द आकर इसकी पुष्टि कर सकते हैं।
अगर आपकी आयु 74 वर्ष है तो आप 75 वर्ष के होने तक स्वयं को कवर करने के लिए छोटी अवधि के टेलीविज़न लाइसेंस हेतु पात्र हो सकते हैं। अतिरिक्त जानकारी पाने के लिए कृपया अपने नेश्नल ईन्शुरंस नंबर के साथ 0300 790 6044 पर कॉल करें।
अगर आपकी आयु 75 वर्ष या इससे अधिक है, तो आप मुफ्त टेलीविज़न लाइसेंस के लिए पात्र हो सकते हैं। आवेदन करने के लिए, कृपया अपने नेश्नल ईन्शुरंस नंबर
के साथ 0300 790 6044 पर फोन करें।
अगर आप चैनल द्वीपसमूह में रहते हैं तो अलग शर्तें लागू होती हैं:
अगर आप या जिसके साथ आप रहते हैं दृष्टिहीन हैं या दृष्टिदोष बहुत अधिक है तो आप 50% छूट के लिए पात्र हो सकते हैं। आवेदन करने के लिए, कृपया हमें दृष्टिहीन पंजीकरण के दस्तावेज - या अपने नेत्र रोग विशेषज्ञ से प्रमाणपत्र की फोटोकॉपी अपने टेलीविज़न लाइसेंस नंबर, फोन नंबर और चेक के पेमेन्ट के साथ TV Licensing, Blind Concessions Group, Bristol BS98 1TL को भेजें।
अगर आप टेलीविज़न पर दिखाए जा रहे कार्यक्रम, मोबाइल फोन, गेम्स कन्सोल, डिज़िटल बॉक्स, डीवीडी/वीएचएस रिकॉर्डर या किसी अन्य उपकरण पर नहीं देखते या रिकॉर्ड नहीं करते तो आप धन वापसी के लिए पात्र हो सकते हैं। अतिरिक्त जानकारी प्राप्त करने के लिए www.tvlicensing.co.uk/NoTV देखें या 0300 790 6044 पर फोन करें।
लाइसेंस टेलीविज़न उपकरण: की स्थापना और उपयोग की अनुमति देता है:
कृपया ध्यान दें कि निम्नलिखित प्रकार के टेलीविज़न लाइसेंस पर अलग नियम और शर्तें लागू होती हैं: होटल और सचल इकाइयाँ टेलीविज़न लाइसेंस, देखभाल और नर्सिंग होम और मनोरंजन इकाइयाँ टेलीविज़न लाइसेंस। अगर आपके पास इनमें से कोई है तो कृपया विशेष नियमों और शर्तों के लिए अपना लाइसेंस देखें या सूचना के लिए हमसे सम्पर्क करें।